Election 2027 पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द
पंजाब( major tiems ) पंजाब समेत पांच राज्यों में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच आयोग चुनावी तैयारियों की समीक्षा में जुटा है।
इसके तहत राज्यों में अधिकारियों की टीमें भेजी जा रही हैं और चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM मशीनों की पहले चरण की जांच (FLC) भी शुरू कर दी गई है। जिससे पंजाब समेत पां
उत्तराखंड में टीम रवाना
उत्तराखंड में अधिकारियों की पहली टीम भेजी गई है। उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी चार राज्यों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के दौरे अक्टूबर में पूरे करने की योजना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अधिकारियों की टीमें नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में दौरा कर सकती हैं।
चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग की योजना के अनुसार, पांचों राज्यों में तैयारियों की समीक्षा और आयोग का दौरा 15 दिसंबर 2026 तक पूरा हो सकता है। इसके बाद विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किसी भी समय किए जाने की संभावना है।
हालांकि, यह संभावित समयसीमा है। चुनाव की घोषणा कब होगी, यह चुनाव आयोग के आधिकारिक कार्यक्रम पर निर्भर करेगा।
गौरतलब है कि 2022 में इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा 8 जनवरी को की गई थी। ऐसे में 2027 के चुनावों को लेकर भी राजनीतिक दलों और प्रशासन की गतिविधियां आने वाले महीनों में तेज होने की उम्मीद है।
