घर में घुसी दर्जन बच्चों से भरी DIPS School की बस, एक, घायल
जालंधर ( major tiems) जालंधर शहर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में तेज रफ्तार डिप्स स्कूल बस और पिकअप गाड़ी को टक्कर से बचाती हुई अनियंत्रित होकर एक घर के गेट से जा टकराई। हादसे के समय बस में करीब 12 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि घर का गेट टूट गया और दीवारों में दरारें आ गईं। परिवार ने हादसे की सूचना संबंधित थाना एक की पुलिस को दी।
