लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना नगर निगम की पहली प्राथमिकता: मेयर विनीत धीर
जालंधर ( Major times) जालंधर के मुख्य कार्यालय में शहरवासियों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जनतक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान शहरवासियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से अवगत करवाया। मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज नॉर्थ ने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों और बुनियादी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है
