नगर निगम में फिर भड़की कर्मचारियों की हड़ताल, कूड़े की गाड़ियों से मुख्यालय का रास्ता बंद
जालंधर ( Major Times ) जालंधर नगर निगम में फिर भड़की कर्मचारियों की हड़ताल, कूड़े की गाड़ियों से मुख्यालय का रास्ता बंद; हाउस की बैठक से पहले जमकर हंगामा
नगर निगम में मुलाजिमों के एक ग्रुप ने फिर हड़ताल कर दी। कूड़े की गाड़ियों से मुख्यालय का रास्ता बंद किया और हाउस की बैठक से पहले सेकंड फ्लोर के रास्ते रोककर नारेबाजी की
मुलाजिमों के इस प्रदर्शन के चलते नगर निगम परिसर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया।
