By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Jalandhar News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, आरोपी नशे में गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Jalandhar > Jalandhar News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, आरोपी नशे में गिरफ्तार
JalandharBreakingCrime

Jalandhar News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, आरोपी नशे में गिरफ्तार

Khushi Kashyap
Last updated: September 26, 2026 1:12 pm
Khushi Kashyap
53 minutes ago
Share
SHARE

जालंधर (मेजर टाइम्स)। Jalandhar News: जालंधर के फुटबॉल चौक में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी बॉय शुक्रवार देर रात अपनी स्पलेंडर बाइक पर बस्ती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई स्विफ्ट कार (PB 08 CP 0511) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Contents
  • हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
  • नशे में होने की बात सामने आई
  • पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डिलीवरी बॉय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद फुटबॉल चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया।

नशे में होने की बात सामने आई

शुरुआती पूछताछ में कार चालक नशे की हालत में पाया गया। बताया जा रहा है कि वह ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।

पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल डिलीवरी बॉय का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार चालक ने कितनी रफ्तार से वाहन चलाया था और उसके खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Holiday: जालंधर में प्रसिद्ध सोढल मेले के चलते छुट्टी का ऐलान; जाने क्या रहेंगा बंद
ਖੇਡਦੇ-ਖੇਡਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਬਾਲਟੀ ’ਚ ਡਿੱਗਿਆ ਮਾਸੂਮ; ਮੌਤ
देश भर में मानसून का तांडव: उत्तराखंड में Kedarnath पैदल मार्ग बंद
Jalandhar Crime: ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ बड़ा एक्शन; नकोदर सब-डिवीजन में CASO के तहत 20 आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंगद दत्ता व ASI हरदयाल में तीखी बहस
TAGGED:Jalandhar Delivery Boy Accident NewsJalandhar Division 4 Police StationJalandhar Drunk Driving NewsJalandhar Football Chowk AccidentJalandhar Local News TodayPunjab Road Safety News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Jalandhar Crime: बाइक टक्कर के मामूली विवाद में दातर से जानलेवा हमला
Next Article Chitkara University में 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह पर छात्रों का भारी हंगामा; कैंपस में तोड़फोड़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar Crime: बाइक टक्कर के मामूली विवाद में दातर से जानलेवा हमला
Jalandhar Breaking Crime
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਸ਼੍ਰੀ ਸਿੱਧ ਬਾਬਾ ਸੋਢਲ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ
Punjab
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਕੈਫੇ, ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ, ਕਲੱਬਾਂ ਸਮੇਤ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਹੋਰ ਅਦਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ‘ਅਸਲਾ ਮੁਕਤ ਜ਼ੋਨ’ ਵਜੋਂ ਐਲਾਨਣ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਸਬੰਧੀ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ
Jalandhar
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਪਾਸਪੋਰਟ ਏਜੰਟ ਨੂੰ 20,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ
Politics
ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ BKU ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਬੇਨਤੀਜਾ,
India Breaking
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?