हॉकी पंजाब की बैठक में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों
जालंधर ( major tiems) जालंधर में हॉकी पंजाब की बैठक में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित करने और पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने की। इस दौरान हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पवार, ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंदर और ओलंपियन संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर चर्चा
बैठक के दौरान आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को आमंत्रित करने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में मैचों से संबंधित व्यवस्थाओं, मुख्य अतिथियों की भागीदारी और कार्यक्रम के अन्य पहलुओं को लेकर विचार साझा किए गए, ताकि टूर्नामेंट को बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके।
पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
बैठक का एक प्रमुख मुद्दा पंजाब और भारतीय हॉकी में योगदान देने वाले अनुभवी एवं पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित करना रहा। चर्चा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप सम्मान समारोह की तैयारियों पर विचार किया गया।
इस पहल का उद्देश्य उन खिलाड़ियों के योगदान को पहचान देना है, जिन्होंने भारतीय हॉकी को मजबूत बनाने और देश को खेल के क्षेत्र में गौरवान्वित करने में अहम भूमिका निभाई है।
