By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी के दौरान मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी के दौरान मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Breaking

फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी के दौरान मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Major Times Desk
Last updated: October 19, 2026 6:05 pm
Major Times Desk
9 hours ago
Share
SHARE

फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी के दौरान मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

लोक मिलनी के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का मिलता है अवसर: मेयर वनीत धीर

जालंधर ( major tiems) 19 अक्टूबर:

जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने फ्रेंड्स कॉलोनी और वार्ड नंबर 02 के हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी के दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को सुना तथा स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया।

फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित लोक मिलनी के दौरान मेयर वनीत धीर ने फ्रेंड्स कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेते हुए लोगों के सुझावों पर चर्चा की। इसके बाद हरगोबिंद नगर में भी उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और उनके उचित समाधान के लिए विचार-विमर्श किया।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि लोक मिलनी का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए जरूरी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों की भागीदारी और उनके सुझाव क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखने से जमीनी स्तर की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। लोगों की सेवा, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोक मिलनी के दौरान लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर पंजाब एनर्जी जनरेशन लिमिटेड के वाइस चेयरमैन जिम्मी शेखर कालिया, पंजाब खादी बोर्ड के उप चेयरमैन पवन कुमार हंस, सोसायटी चेयरमैन कुलदीप संधर, प्रधान हरजीत सिंह बेदी, महासचिव संदीप जोशी के अलावा अन्य पदाधिकारी व आप नेता मौजूद रहे।

6 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਸੱਤ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਬੈਠਕ, ‘ਜਾਗਤ ਜੋਤ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਸਤਿਕਾਰ (ਸੋਧ) ਐਕਟ 2026’ ’ਤੇ ਹੋਵੇਗਾ ਵਿਚਾਰ
जालंधर कैंट से राजविंदर थियाडा को हल्का इंचार्ज से हटाया,ये होंगे नए इंचार्ज
Cyber Crime Fraud: अंबाला में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी; खुद को पंजाब STF का एन्काउंटर स्पेशलिस्ट बताकर युवती को फंसाया
Breaking News: कॉलेज से लौटकर 22 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार, अंतरराष्ट्रीय टीमें पहुंचनी शुरू: नितिन कोहली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article पॉश इलाके से 20 सैकेंड में बाइक लेकर चोर फरार 
Next Article जालंधर में नितिन कोहली की ‘ट्रैश-ए-थॉन’ पहल, दशहरे के बाद युवा करेंगे सफाई और पौधारोपण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ਪੁਰਸ਼ ਏਸ਼ੀਅਨ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਜ਼ ਟਰਾਫੀ 2026 ਦੀ ਮੇਜ਼ਬਾਨੀ ਲਈ ਜਲੰਧਰ ਤਿਆਰ
Jalandhar
ਪਟਾਖੇ ਵੇਚਣ ਲਈ 20 ਆਰਜ਼ੀ ਲਾਇਸੰਸਾਂ ਦਾ ਡਰਾਅ 29 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ
Breaking Jalandhar
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਪੁਰਸ਼ ਏਸ਼ੀਅਨ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਟਰਾਫੀ-2026 ਲਈ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚੀ
Breaking Punjab
जालंधर में नितिन कोहली की ‘ट्रैश-ए-थॉन’ पहल, दशहरे के बाद युवा करेंगे सफाई और पौधारोपण
Breaking
पॉश इलाके से 20 सैकेंड में बाइक लेकर चोर फरार 
Breaking
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?