By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का महाउत्सव 27 से, फ़्री एंट्री और घर बैठे सभी मैच देखें लाइव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का महाउत्सव 27 से, फ़्री एंट्री और घर बैठे सभी मैच देखें लाइव
Breaking

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का महाउत्सव 27 से, फ़्री एंट्री और घर बैठे सभी मैच देखें लाइव

Major Times Desk
Last updated: October 25, 2026 6:53 pm
Major Times Desk
28 minutes ago
Share
SHARE

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की अंतिम तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

जालंधर, 25 अक्तूबर : (major times ) जालंधर प्रतिष्ठित हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम तैयार किया गया है, जिसे रिकॉर्ड चार महीनों में पूरा रूप दिया गया है।

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, डायरेक्टर खेल अभिजीत कपलीश, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि सभी प्रबंध, सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य जरूरी तैयारियां सौ फीसदी पूरी हो चुकी है।

इंटरनेशनल स्तर का स्टेडीयम बनकर तैयार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के अनुसार ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम को अति-आधुनिक रूप दिया गया है, जिसकी वजह से 27 अक्तूबर से शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए मंच तैयार है। इन मुकाबलों में मेजबान भारत सहित एशिया की 6 टॉप टीमें आपस में भिड़ेंगी।

आनलाइन मिलेंगे मुफ़्त टिकट

बताया कि खेल प्रेमियों, युवाओं और परिवारों में उत्साह भरने के लिए पंजाब सरकार ने सभी मैचों के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखने का ऐलान किया है। दर्शक www.ticketgenie.in पर या मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्टर करके क्यूआर कोड वाले डिजिटल पास आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे होगी, जबकि शानदार उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे होगा।

भारत का बांग्लादेश से होगा पहला मुक़ाबला

शाम 7:20 बजे भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले दर्शकों से शाम 4 बजे तक अपनी सीटों पर आने की अपील की। जबकि आम मैच देखने जाने वालों को सलाह दी कि वह मैच शुरू होने से 30 से 60 मिनट पहले पहुंचें। उन्होंने बताया कि घर बैठे देखने वालों के लिए टूर्नामेंट के सभी 20 मैच स्टार स्पोर्ट्स पर सीधे प्रसारित किए जाएंगे और जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे। उन्होंने पंजाब के सभी निवासियों को बड़ी संख्या में पहुंचने और इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह का देखकर आनंद लेने का निमंत्रण दिया।

दर्शकों का प्रवेश डी.ए.वी. कॉलेज फ्लाईओवर वाली तरफ से होगा। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने लोगों को सुचारू और निर्बाध आवाजाही का भरोसा दिलाया। दर्शक एच.एम.वी. कॉलेज चौक से डी.ए.वी. कॉलेज फ्लाईओवर के साथ लगती साइड लेन के जरिए स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं, जो सीधा बलटर्न पार्क के गेटों तक जाती है, जहां पार्किंग की सुविधाजनक व्यवस्था है। मैदान में होने वाले रोमांचक मुकाबलों के अलावा यहां फूड कोर्ट, फैन पवेलियन और कार्निवल जैसा उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।

पिज्जा डिलीवरी की आड़ में चल रहा था ड्रग सिंडिकेट: कैलिफोर्निया में पंजाब का कंवलप्रीत गिरफ्तार
जालंधर में कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन; DC दफ़्तर का गेट बंद करने पर हंगामा
ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਚੁੱਕੇਗੀ ਹਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਕਦਮ: CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ
जालंधर में 50 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्म/हत्या: परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
पंजाब कांग्रेस में 2027 चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल; राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद विजयइंदर सिंगला का नाम सबसे आगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर से फूंकेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल : सरदार परगट सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोना 17 हजार और चांदी 60 हजार रुपये तक सस्ती
Breaking
कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का दामन
Breaking
ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰੀਅਨ ਟਮਾਟਰ ਠੇਚਾ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਆਸਾਨ ਤਰੀਕਾ, ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਦ ਨਾਲ ਵਧਾ ਦੇਵੇਗਾ ਖਾਣੇ ਦਾ ਮਜ਼ਾ
Jalandhar
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਪਹੁੰਚੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ,
Punjab
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੱਡਾ ਕਦਮ, 6 ਸੀਨੀਅਰ IPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸ਼ਕਤੀਆਂ
Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?