पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति, विवाद के बाद सास को गाड़ी से कुचला; बचाने आए पड़ोसी की कटी टांग
होशियारपुर ( Major Times) होशियारपुर न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद सास को टेंपों ट्रैवलर से कुचलकर मार डाला। उसने बचाव में आए पड़ोसी की टांग पर भी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी टांग कट गई।
घायल को सरकारी अस्पताल होशियारपुर से डी एम सी लुधियाना रेफर किया गया है।
