27 नवंबर तक ठप रहेगी पनबस और पीआरटीसी बस
पटियाला ( Major Times) पंजाब रोडवेज पनबस ठेकेदार सिस्टम से बाहर निकालकर विभाग के अधीन कांट्रैक्ट पर भर्ती करने की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल करने का फैसला किया है। 26 नवंबर को मोगा में होने वाली सरकार की रैली में कर्मचारी काले झंडे लेकर पहुंचेंगे। इस कारण अधिकतर रूट पर बस सेवा नहीं चलेगी।
