By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: जालंधर सेंट्रल, नॉर्थ, कैंट व वेस्ट हलकों के चहुंमुखी विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 150 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों को मेयर वनीत धीर ने दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > जालंधर सेंट्रल, नॉर्थ, कैंट व वेस्ट हलकों के चहुंमुखी विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 150 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों को मेयर वनीत धीर ने दी मंजूरी
Breaking

जालंधर सेंट्रल, नॉर्थ, कैंट व वेस्ट हलकों के चहुंमुखी विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 150 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों को मेयर वनीत धीर ने दी मंजूरी

Major Times Desk
Last updated: November 26, 2026 12:12 pm
Major Times Desk
4 hours ago
Share
SHARE

चारों शहरी विधानसभा हलका में सड़कों, पार्कों, कम्युनिटी हॉल और बुनियादी सुविधाओं पर होगा करोड़ों रुपये का निवेश, शहर की सूरत बदलने की तैयारी

 

जालंधर (Major Times)

जालंधर शहर के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए नगर निगम हाउस में मेयर वनीत धीर ने करीब 150 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर के चारों विधानसभा हलकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सड़कों, पार्कों, कम्युनिटी हॉल, ड्रेनेज व्यवस्था, ट्रैफिक लाइटों और स्ट्रीट लाइटों सहित सार्वजनिक सुविधाओं का व्यापक स्तर पर विकास करवाया जाएगा। मेयर ने विकास कार्यों के लिए सभी शहरी हलकों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रवार योजनाएं तैयार की हैं, ताकि शहर के किसी भी हिस्से को विकास से वंचित न रहना पड़े।

मेयर वनीत धीर के नेतृत्व में तैयार विकास योजना के तहत नॉर्थ, सेंट्रल, कैंट और वेस्ट विधानसभा हलकों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सड़कों के निर्माण पर ही 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं में प्रमुख सड़कों के निर्माण और री-कारपेटिंग से लेकर गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने, पार्कों के नवीनीकरण, कम्युनिटी हॉल के निर्माण और शहर की सुंदरता बढ़ाने से जुड़े कार्य शामिल हैं।

सेंट्रल हलके को विकास कार्यों में बड़ी हिस्सेदारी

सेंट्रल विधानसभा हलके में सड़कों और गलियों के निर्माण के साथ-साथ पार्कों के विकास, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव और शहर की सुंदरता बढ़ाने से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। लाल रतन क्षेत्र में पेंटिंग और थर्मोप्लास्टिक पेंट के लिए 92 लाख रुपये, न्यू जवाहर नगर की सड़कों के निर्माण के लिए 65 लाख रुपये तथा सैदा गेट से कादेशा चौक तक सड़कों और गलियों के निर्माण के लिए 29 लाख रुपये रखे गए हैं।

कंपनी बाग पार्क के मुख्य कार्यालय की मेंटेनेंस पर 50 लाख रुपये, मखदूमपुरा मोहल्ले की गलियों के निर्माण पर 55 लाख रुपये और श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक, गुरु नानक मिशन चौक होते हुए गुरु अमरदास चौक तक सड़क निर्माण पर 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बैडमिंटन कोर्ट और कमलजीत हॉल के आसपास पार्कों के विकास से संबंधित कार्य भी करवाए जाएंगे।

नॉर्थ हलके में सड़कों और पार्कों का होगा कायाकल्प

नॉर्थ विधानसभा हलके में ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर, लेबर और हॉर्टिकल्चर संबंधी कार्यों के लिए 55 लाख रुपये, इंडस्ट्रियल एस्टेट पार्क के निर्माण के लिए 33 लाख रुपये तथा गाजीगुल्ला चौक और महर्षि कश्यप चौक के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये शामिल हैं।

कालिया कॉलोनी में काला संघियां ड्रेन को दुरुस्त करने के लिए 95 लाख रुपये और इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों के निर्माण के लिए करीब 78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दादा कॉलोनी जोन में रोड फर्नीचर के लिए 62 लाख रुपये, इंडस्ट्रियल एस्टेट जोन में सड़कों और पार्कों के विकास के लिए 70 लाख रुपये तथा कोटला रोड पर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

कैंट हलके में सड़क निर्माण और गलियों के सुधार पर जोर

कैंट विधानसभा हलके में रॉयल एन्क्लेव की इंटरनल रोड के निर्माण पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च होंगे। सोफी पिंड बैरियर ड्रेन के लिए 10 लाख रुपये और सोफी पिंड से जमशेर बाईपास तक सड़क निर्माण के लिए 35 लाख रुपये रखे गए हैं।

धीना में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने पर 35 लाख रुपये तथा गड्डा, मोहल्ला मंदिर क्षेत्र में सीसी फ्लोरिंग पर 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभिन्न सड़कों की री-कारपेटिंग और निर्माण के लिए 73 लाख रुपये, पार्कों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये और दीप नगर की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के लिए 70 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। डिफेंस कॉलोनी रेलवे लाइन वाली सड़क की री-कारपेटिंग पर भी 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वेस्ट हलके में कम्युनिटी हॉल और सड़कों के विकास को प्राथमिकता

वेस्ट विधानसभा हलके में कोट सादीक में हॉल के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, बुड्ढा मल पार्क के नवीनीकरण के लिए 25 लाख रुपये और तिलक नगर कम्युनिटी हॉल के लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

अवतार नगर मेन रोड और स्ट्रीट नंबर 13 में सड़क निर्माण के लिए 95 लाख रुपये तथा जतीन काउंसलर वाली गली में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 55 लाख रुपये रखे गए हैं। हॉर्टिकल्चर कार्यों के लिए ट्रॉलियां लगाने पर करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बस्ती शेख जोन में पेंटिंग एवं ग्राफिक्स के लिए 25 लाख रुपये और श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पैचवर्क एवं पेंटवर्क के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

कॉलोनियों की सड़कों पर भी खर्च होंगे 25 करोड़ से अधिक

शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। इससे लंबे समय से सड़क निर्माण और मरम्मत की प्रतीक्षा कर रहे इलाकों के निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पार्कों के नवीनीकरण, ट्रैफिक लाइटों, स्ट्रीट लाइटों, कम्युनिटी हॉल, ड्रेनेज और गलियों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य जालंधर के हर क्षेत्र में संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है। विकास कार्यों की योजना बनाते समय चारों विधानसभा हलकों की जरूरतों और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखा गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार आएगा और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी करमवीर सिंह कनाडा से डिपोर्ट; दिल्ली एयरपोर्ट पर AGTF ने दबोचा
Jalandhar Encounter: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; डोनी बल गैंग का गुर्गा पैर में गोली लगने से घायल
ਝੋਟਾ ਦੀ ਯਾਦ ’ਚ ਬੁੱਤ ਲਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ, ਮੁਅੱਤਲ ਐੱਸਐੱਚਓ ਬੇਅੰਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਕਰਨ ’ਤੇ ਅੜੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ
सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अफसरों समेत तीन अधिकारियों को किया सस्पैंड, जाने वजह
50 हजार की रिश्वत लेते धरी गई SHO सुनीता बावा का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही विजिलेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article 27 नवंबर तक ठप रहेगी पनबस और पीआरटीसी बस 
Next Article जगदीश राजा ने सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज़ के सीनियर वाइस चेयरमैन का पद संभाला, नितिन कोहली ने दी शुभकामनाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पवन गुप्ता ने एनफोर्समेंट टेक्नोलॉजी (पंजाब) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
Breaking
जगदीश राजा ने सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज़ के सीनियर वाइस चेयरमैन का पद संभाला, नितिन कोहली ने दी शुभकामनाएं
Breaking
27 नवंबर तक ठप रहेगी पनबस और पीआरटीसी बस 
Breaking
टैंकर पलटने से हुआ विस्फोट, 30 की मौत     
Breaking
वेरका की गाड़ी, पीएपी फ्लाईओवर पर पलटी
Breaking
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?