स्कूल की बड़ी लापरवाही, बाथरूम के बहाने निकला एलकेजी का छात्र
6 घंटे बाद रोता हुआ मिला
जालंधर ( Major Times ) जालंधर स्कूल में सात वर्षीय बच्चे के स्कूल से बाहर निकल जाने का मामला सामने आया है। एलकेजी में पढ़ने वाला छात्र बाथरूम जाने के बाद वापस कक्षा में नहीं पहुंचा
काफी देर तक बच्चे के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें वह सुबह करीब 10:16 बजे स्कूल से बाहर जाता दिखाई दिया। बाद में पुलिस ने तलाश शुरू की और शाम करीब चार बजे बच्चा बाबू लाभ सिंह नगर में रोता हुआ मिला।
