जिमखाना क्लब चुनाव में Executive Member पद के प्रत्याशी एडवोकेट तरनजोत सिंह सिडाना को मिला भरपूर समर्थन, जीत हुई तय

जालंधर। जालंधर जिमखाना क्लब के चुनावों में कार्यकारी सदस्य (Executive Member) पद के लिए प्रसिद्ध कानूनविद एडवोकेट तरनजोत सिंह सिडाना को मैंबरों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रोग्रेसिव ग्रुप के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे सिडाना ने क्लब में सुशासन, आधुनिक प्रशासन और समग्र विकास का वादा किया है। जिससे उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।

एडवोकेट तरनजोत सिंह सिडाना पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जालंधर जिला अदालत सहित पंजाब की विभिन्न अदालतों में वकालत करते हैं। उन्होंने अपने कानूनी करियर के दौरान भारतीय न्यायिक और कानूनी क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के साथ काम करने का अनुभव हासिल किया है।

सिडाना ने अपने प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने 14,000 से अधिक छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी कमेटी का नेतृत्व किया था। इसके अलावा वे विश्वविद्यालय के हॉस्टल और मेस प्रबंधन से भी जुड़े रहे हैं।

उन्होंने प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोगों के लिए खान-पान सेवाओं की देखरेख और स्वच्छता व गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े कार्यों का अनुभव हासिल किया। इसी अनुभव को वह जालंधर जिमखाना क्लब के हॉस्पिटैलिटी और फूड सर्विस मानकों को बेहतर बनाने में उपयोग करना चाहते हैं।

एडवोकेट तरनजोत सिंह सिडाना ने क्लब के विकास के लिए चार प्रमुख प्राथमिकताएं तय की हैं। पहली प्राथमिकता वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं। इसमें वरिष्ठ सदस्यों के लिए विशेष लाउंज, स्वास्थ्य एवं वेलनेस सुविधाएं, सुगम पहुंच और मनोरंजक गतिविधियों का प्रस्ताव शामिल है।

दूसरी प्राथमिकता खान-पान की गुणवत्ता में सुधार है। इसके तहत रसोई की स्वच्छता, गुणवत्ता जांच, बेहतर मेन्यू और पेशेवर कैटरिंग प्रोटोकॉल पर जोर दिया जाएगा।

तीसरी प्राथमिकता युवाओं की सक्रिय भागीदारी है। खेल प्रतियोगिताएं, आधुनिक फिटनेस पहल और सोशल नेटवर्किंग कार्यक्रमों के माध्यम से युवा सदस्यों को क्लब से जोड़ने की योजना है।

चौथी प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन है। सिदाना ने क्लब के वित्तीय मामलों में डिजिटल पारदर्शिता, निष्पक्ष निर्णय प्रक्रिया और सदस्यों के सुझावों के लिए खुले मंच का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जालंधर जिमखाना क्लब को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर प्रशासन और सभी आयु वर्ग के सदस्यों की भागीदारी के साथ आगे बढ़ाना है। इससे उन्हें हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। जिससे उनकी जीत पक्की मानी जा रही है

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *