By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: जालंधर कैंट में आप को बड़ा झटका, दीपक बाली के चार्ज संभालते ही 11 में 10 ब्लाक प्रधानों का इस्तीफ़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > जालंधर कैंट में आप को बड़ा झटका, दीपक बाली के चार्ज संभालते ही 11 में 10 ब्लाक प्रधानों का इस्तीफ़ा
Breaking

जालंधर कैंट में आप को बड़ा झटका, दीपक बाली के चार्ज संभालते ही 11 में 10 ब्लाक प्रधानों का इस्तीफ़ा

Major Times Desk
Last updated: October 16, 2026 6:08 pm
Major Times Desk
10 seconds ago
Share
SHARE

जालंधर कैंट में आप को बड़ा झटका, दीपक बाली के चार्ज संभालते ही 11 में 10 ब्लाक प्रधानों का इस्तीफ़ा

 

जालंधर ( major times ) जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज राजविंदर थियाडा को हल्का इंचार्ज हटाते ही AAP के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है, पार्टी के निर्णय से नाराज 10 ब्लाक प्रधानों ने पार्टी छोड़ने का मन बनाया है जिन्होंने कैंट में शुक्रवार को हुई एक मीटिंग में पार्टी को इस्तीफ़ा दे दिया, जबकि आज ही नए हलका इंचार्ज दीपक बाली ने हलका में संगठन की मजबूती का काम शुरू किया था। जिससे अब जालंधर कैंट की राजनीति में भूचाल आ गया है। पंजाब के जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के संगठन को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। हलके में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति को लेकर हुई अहम बैठक के बाद 11 में से 10 ब्लॉक प्रधानों ने इस्तीफा दे दिया। दावा किया जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारियों ने यह कदम राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में उठाया है। इस घटनाक्रम से हलके की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में जुटे पार्टी पदाधिकारी मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर कैंट हलके के सरपंचों, पार्षदों, ब्लॉक प्रधानों और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों ने एक अहम बैठक की। इसमें राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया गया। बैठक में हलके के 40 सरपंच, 7 पार्षद, 2 जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति सदस्यों के शामिल होने का दावा किया गया है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। 11 में से 10 ब्लॉक प्रधानों ने दिया इस्तीफा इस घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह रही कि हलके के 11 ब्लॉक प्रधानों में से 10 ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा महिला विंग, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ विंग, यूथ विंग और अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे देकर अपना विरोध जताया। इन इस्तीफों को राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में संगठनात्मक लामबंदी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस्तीफों की आधिकारिक पुष्टि और पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। हाईकमान को दो दिन का अल्टीमेटम बैठक के दौरान पार्षदों ने पार्टी हाईकमान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। इसके लिए नेतृत्व को दो दिन का अल्टीमेटम दिए जाने की बात कही गई है। पदाधिकारियों के इस रुख से साफ है कि जालंधर कैंट में संगठन से जुड़ा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। यदि हाईकमान की ओर से तय समय के भीतर कोई फैसला नहीं लिया जाता, तो हलके में पार्टी की अंदरूनी स्थिति और ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है। जालंधर कैंट में AAP की सियासत पर सबकी नजरें राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में पदाधिकारियों की एकजुटता और बड़े पैमाने पर इस्तीफों के दावे ने जालंधर कैंट की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अब सबकी नजरें आम आदमी पार्टी की हाईकमान पर टिकी हैं कि वह इस घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाती है और क्या संगठनात्मक विवाद को सुलझाने के लिए कोई कदम उठाया जाता है।

Punjab; अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, छात्रा व कंडक्टर समेत 3 की मौत
Jalandhar News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, आरोपी नशे में गिरफ्तार
Jalandhar Encounter: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; डोनी बल गैंग का गुर्गा पैर में गोली लगने से घायल
ਬਬਰੀਕ ਚੌਕ ’ਚ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਤੋਂ ਸੋਨੇ ਦੇ ਟੌਪਸ ਝਪਟੇ, ਪਲਸਰ ਸਵਾਰ ਦੋ ਲੁਟੇਰੇ ਫਰਾਰ
Jalandhar Political News: चुनाव से पहले जालंधर AAP में अंदरूनी हलचल; शिमला में पूर्व मेयर संग पार्षदों की पार्टी, बदल सकते है कई चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਨਵੀਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਭਰਨ ਦੀ ਤਿਆਰੀ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DIPS School की बस घर में घुसी दर्जन बच्चों से भरी
Breaking
ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ, ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਜੀਠਾ ਤੱਕ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਤੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ
Breaking Punjab
ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਵਿਕਰੀ ’ਤੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ,
Breaking Punjab
Jalandhar Cant ’ਚ ‘ਆਪ’ ਦਾ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਫੇਰਬਦਲ, ਦੀਪਕ ਬਾਲੀ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਹਲਕੇ ਦੀ ਕਮਾਨ
Breaking Jalandhar
ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2026
Jalandhar
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?