By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: मेयर वनीत धीर ने बलदेव नगर में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > मेयर वनीत धीर ने बलदेव नगर में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन
Breaking

मेयर वनीत धीर ने बलदेव नगर में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन

Major Times Desk
Last updated: October 15, 2026 9:01 pm
Major Times Desk
2 hours ago
Share
SHARE

मेयर वनीत धीर ने बलदेव नगर में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन

नॉर्थ हलके के धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइटों और अमन नगर में सड़कों व पार्क के विकास कार्यों की हुई शुरुआत

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षित यातायात और सुंदर वातावरण उपलब्ध करवाना प्राथमिकता: वनीत धीर

जालंधर,( major tiems) 15 अक्तूबर:

वार्ड नंबर-22 के बलदेव नगर में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइटों की शुरुआत की गई और वार्ड नंबर 77 के अमन नगर की सड़कों तथा स्थित त्रिकोणी पार्क में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि बलदेव नगर में आम आदमी क्लीनिक शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अपने घरों के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। आम आदमी क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को नजदीक ही इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार के लिए दूर न जाना पड़े।

धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइटों का उद्घाटन करते हुए वनीत धीर ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। ट्रैफिक लाइटें शुरू होने से वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने, यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को कम करने और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में वार्ड नंबर 77 के अमन नगर स्थित त्रिकोणी पार्क में सड़कों और पार्क से जुड़े विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया गया। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान उपलब्ध करवाना है। पार्कों का बेहतर रखरखाव और विकास स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों तथा परिवारों के लिए उपयोगी साबित होता है।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नॉर्थ में स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर सड़क सुरक्षा और स्थानीय विकास तक, लोगों की जरूरतों के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाना है। शहर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम तथा संबंधित विभागों के माध्यम से विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Rice Price Hike: अब चावल पर महंगाई की मार; घरेलू सप्लाई की चिंता से 1 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे दाम
Indian Hockey के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की समीक्षा की; एशियन गेम्स में पुरुष व महिला टीमों के ऐतिहासिक ‘डबल गोल्ड’ का मनाया जश्न
ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਤੇ ਪਨਬੱਸ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਭਰ ‘ਚ ਗੇਟ ਰੈਲੀਆਂ
Minor Birth Case: रेस्ट रूम में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल पंजाब प्रभारी पद से हटे; सचिन पायलट को मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article हॉकी पंजाब की बैठक में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों
Next Article ਝੋਟਾ ਦੀ ਯਾਦ ’ਚ ਬੁੱਤ ਲਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ, ਮੁਅੱਤਲ ਐੱਸਐੱਚਓ ਬੇਅੰਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਕਰਨ ’ਤੇ ਅੜੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हॉकी पंजाब की बैठक में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों
Breaking
ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਗੀਤਕਾਰ ਮੰਗਲ ਹਠੂਰ ਕਨੇਡਾ ਦੋਰੇ ਤੇ 
Breaking
जालंधर कैंट से राजविंदर थियाडा को हल्का इंचार्ज से हटाया,ये होंगे नए इंचार्ज
Breaking
पंजाब में बंद का आह्वान गुरु नानक मिशन चौंक पर अकाली दल के नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
Breaking
PUNJAB BAND – ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਕਤਲਕਾਂਡ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ’ਚ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ,
Breaking Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?