By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Punjab में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का ‘जवाब मांग रैली’ प्रदर्शन; 1-2 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > Breaking > Punjab में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का ‘जवाब मांग रैली’ प्रदर्शन; 1-2 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान
BreakingPoliticsPunjab

Punjab में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का ‘जवाब मांग रैली’ प्रदर्शन; 1-2 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान

Khushi Kashyap
Last updated: October 6, 2026 1:37 pm
Khushi Kashyap
1 day ago
Share
SHARE

Punjab News: जालंधर (मेजर टाइम्स) जालंधर में राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के निवास स्थान के बाहर आज पंजाब भर से पहुंची सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्करों ने ‘जवाब मांग रैली’ के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में पहुंची महिला वर्करों ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों, मानदेय में बढ़ोतरी न किए जाने और लंबित मांगों को लेकर जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए सांसद के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

“12 साल पहले पीएम मोदी ने किया था वादा, आज मिल रहे महज ₹2,700” — आंगनवाड़ी वर्कर

वर्करों ने कहा कि 12 साल पहले केंद्र में सरकार बनने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनवाड़ी वर्करों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि और पेंशन स्कीम लागू करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ।

केंद्र सरकार की 60:40 अनुपात वाली योजना के तहत वर्करों को केवल ₹2,700 का मानदेय दिया जा रहा है। इतने कम वेतन के बावजूद उनसे नशा मुक्ति अभियान, ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ और अन्य प्रशासनिक योजनाओं का काम जबरन लिया जा रहा है।

पेंशन में कटौती, FIR और लाठीचार्ज से आक्रोश

 वर्करों ने आरोप लगाया कि गलत पेंशन भुगतान का बहाना बनाकर उनकी पेंशन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हक मांगने पर वर्करों पर लाठीचार्ज किया गया और पुलिस केस दर्ज किए गए। संकट की इस घड़ी में किसी भी सीडीपीओ (CDPO) या सुपरवाइजर ने उनका साथ नहीं दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 35-35 सालों से निस्वार्थ सेवा दे रही वर्करों को कोई वित्तीय लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि सरकारी काम अब निजी एनजीओ (NGOs) को सौंपे जा रहे हैं।

पंजाब स्तर पर महा-आंदोलन का अल्टीमेटम

केंद्र सरकार और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि पंजाब में पैर जमाने का सपना देख रही भाजपा को राज्य की महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी। वर्करों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत अमल नहीं किया गया, तो 1 और 2 दिसंबर को राज्यभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा और इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ਯਮੁਨਾ ਐਕਸਪ੍ਰੈੱਸਵੇਅ ’ਤੇ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਸਲੀਪਰ ਬੱਸ ਨੂੰ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, 9 ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ
Jalandhar Politics: भगत चुन्नी लाल के निधन पर मनीष सिसोदिया ने जताई संवेदना
जन्मदिन की पार्टी के बाद खूनी झड़प; ऑटो अड़ाकर दबंगों ने किया हमला
Milk Strike: 1 से 3 अक्टूबर तक ‘दूध हड़ताल’ की कॉल; गाय का ₹80 व भैंस का ₹100 लीटर रेट करने की मांग
LPU छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के समक्ष रखीं 19 मांगें; हॉस्टल सुरक्षा, SAC को मान्यता पर दिया जोर
TAGGED:Anganwadi Workers Jawab Mang RallyAnganwadi Workers Protest JalandharHarbhajan Singh Jalandhar House ProtestPunjab BJP Anganwadi Honorarium NewsPunjab News Today
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article DA बकाए मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार; चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा को अवमानना का नोटिस
Next Article Jalandhar के 3 नामी होटलों में एक्साइज विभाग की RAID; ग्रेवाल हॉस्पिटैलिटी, मोचा और मैरीटन होटेलरी में बिना होलोग्राम वाली शराब बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CM मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को CBI का समन; चंडीगढ़ दफ्तर में पूछताछ के लिए किया तलब
Breaking Politics Punjab
Indian Hockey के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की समीक्षा की; एशियन गेम्स में पुरुष व महिला टीमों के ऐतिहासिक ‘डबल गोल्ड’ का मनाया जश्न
Breaking Jalandhar Politics Punjab
GT ROAD पर बड़ा सड़क हादसा; ओवरलोड पराली से भरी ट्रॉली दुकानों में घुसी, शटर व काउंटर क्षतिग्रस्त, जनहानि से बचाव
Breaking Jalandhar Punjab
Jalandhar North हलके में मेयर वनीत धीर ने लगाई ‘लोक मिलनी’; बैंक कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए विकास के सख्त निर्देश
Jalandhar Breaking Politics Punjab
Asian Games ’ਚ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਗੁਰਿੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ SGPC ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ
Punjab Breaking
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?