जालंधर ( Major Times) जालंधर में देर रात हुए सड़क हादसे में स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे दिवित की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस लाइन रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में SPEED RECORD कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट शाप (पटेल चौक) मालिक के बेटे आरव तलवाड़ की मौत हो गई है। दोनो परिवार ग्रेटर कैलाश, नजदीक डीएवी कालेज के रहने वाले हैं।
पता चला है कि दोनो देर रात दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से अपने अन्य 3 दोस्तों संग वापिस घर लौट रहे थे कि पुलिस लाइन रोड पर फ़्लाई ओवर के निकट उनकी गाड़ी की ट्राली से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और पप्पी स्वीट्स शाप के मालिक के बेटे की मृत्यु हो गई। वहीं गाड़ी में सवार उनके 3 दोस्त पहले ही अपने घर पहुंच गए थे। दोनों परिवार ने कोई भी क़ानूनी कार्यवाई करवाने से माना कर दिया है।
