सरयू-कमला एक्सप्रेस का 10 स्टेशनों पर ठहराव, पहले दिन 1158 यात्रियों ने किया सफर
( Major Times ) अयोध्य भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से माता सीता की नगरी जनकपुर धाम के बीच पहली सीधी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9:35 बजे नेपाल के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू-कमला एक्सप्रेस को अयोध्या से रवाना किया था। करीब 20 घंटे के सफर के दौरान यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी। पहले दिन इस ट्रेन में कुल 1158 यात्रियों ने सफर किया। आम यात्रियों के लिए ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, राजा दशरथ को भगवान श्रीराम की बारात लेकर मिथिला के जनकपुर पहुंचने में चार दिन लगे थे, जबकि अब आधुनिक रेल सुविधा के माध्यम से यह सफर करीब 19 से 20 घंटे में पूरा हो सकेगा।
भारत से नेपाल और नेपाल से भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग आरक्षण चार्ट तैयार किए जाएंगे। इन चार्ट में यात्रियों की नागरिकता और पहचान पत्र से संबंधित जानकारी दर्ज होगी। जांच प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए ये चार्ट संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
