By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक संगतों ने पवित्र धार्मिक स्थानों के किए दर्शन – मोहिंदर भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Jalandhar > मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक संगतों ने पवित्र धार्मिक स्थानों के किए दर्शन – मोहिंदर भगत
Jalandhar

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक संगतों ने पवित्र धार्मिक स्थानों के किए दर्शन – मोहिंदर भगत

Varesh Neelkanth
Last updated: August 24, 2026 6:09 pm
Varesh Neelkanth
2 weeks ago
Share
SHARE

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत 3 बसें की रवाना
श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश, श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी और वृंदावन के पवित्र धार्मिक स्थानों के करेंगे दर्शन

जालंधर,

पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 120 फुट रोड से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए 3 बसें रवाना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओ से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को उनके पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना के तहत पंजाब के पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाए जाते थे, पर अब लोगों की पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन की आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है। श्री भगत ने आगे बताया कि वर्तमान पंजाब सरकार के इन नेक कार्यों के तहत आज जालंधर से हरिद्वार-ऋषिकेश, श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी और वृंदावन के लिए बसें रवाना की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों के माध्यम से संगत अपने-अपने पवित्र धार्मिक स्थानों के मुफ्त में दर्शन कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थानों के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओ के रहने और खाने आदि की पुख्ता व्यवस्था की गई है। श्री भगत ने आगे बताया कि अब तक ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन कर चुके है। उन्होंने शहरवासियों को आह्वान किया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए जा रही संगत द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के कारण आज वह अपने पवित्र धार्मिक स्थानों के मुफ्त दर्शन कर रहे है।

ਜੁਲੰਧਰ ਜਿਮਖਾਨਾ ਕਲੱਬ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਤਰਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿਡਾਨਾ ਨੇ ਐਗਜ਼ੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਲਈ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਦਾਅਵੇਦਾਰੀ
ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਵੱਲੋਂ ਜੰਗ-ਏ-ਆਜ਼ਾਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ
पंजाब सरकार के बहिष्कार और विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने ली पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ
जालंधर में Swine Flu से पहली संदिग्ध मौत: ताजपुर निवासी बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
80ਵੇਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਨੇ ਲਹਿਰਾਇਆ ਤਿਰੰਗਾ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, 30 शर्तें लागू
Next Article नेपाल में तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने मचाई तबाही, 31 लोगों की मौत; 384 लापता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोल ऑब्जर्वर रामवीर ने पोलिंग स्टेशनों पर लगाए गए विशेष कैंपों का लिया जायजा; पारदर्शी ढंग से काम निपटाने के निर्देश
Punjab Jalandhar
सनटेक सिटी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन: पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग वर्मा को 9 सितंबर का नया समन जारी
Punjab Jalandhar Politics
जालंधर में पंजाब कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: खड़गे की रैली स्थल के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी पर FIR का जताया विरोध
Jalandhar Breaking Politics Punjab
रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो प्लेन, गाड़ियों से टकराने के बाद लगी आग; 5 लोगों की मौत
India Breaking
पंजाब कांग्रेस प्रभारी के रूप में सचिन पायलट के सामने बड़ी चुनौती: गुटबाजी खत्म कर नेताओं को एकजुट करने की कवायद तेज
Politics Breaking Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?