Jalandhar Drug Bust: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सीआईए (CIA) टीम ने कोट कलां चौक के पास घेराबंदी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह, निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है।

कैसे हत्थे चढ़े आरोपी?
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर शहर में हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी देने आ रहे हैं:
-
पटवारी ढाबे के पास ट्रैप: सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोट कलां चौक के पास स्थित पटवारी ढाबे के नजदीक जाल बिछाया और दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।
-
बरामदगी का ब्योरा:
-
दिलप्रीत सिंह: 2.5 किलो हेरोइन और ₹80,000 की ड्रग मनी Drug Money।
-
कमलदीप सिंह: 2.5 किलो हेरोइन और ₹70,000 की ड्रग मनी।
-
कार में आए थे तस्कर, 2 अन्य नामजद
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी नशे की सप्लाई कर चुके हैं और इस बार दूसरी बड़ी खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। आरोपी अपनी कार को घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पार्क करके आए थे। पुलिस ने कार और उसके चालक को भी ट्रैक कर लिया है।
मामले की जांच के दौरान दो अन्य मुख्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें मुकदमे में नामजद किया गया है। वे फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज
थाना कैंट में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सप्लायरों का पर्दाफाश किया जा सके।
