By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Jalandhar Drug Bust: 5 किलो हेरोइन व ₹1.50 लाख ड्रग मनी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Jalandhar > Jalandhar Drug Bust: 5 किलो हेरोइन व ₹1.50 लाख ड्रग मनी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
JalandharPoliticsPunjab

Jalandhar Drug Bust: 5 किलो हेरोइन व ₹1.50 लाख ड्रग मनी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Khushi Kashyap
Last updated: September 12, 2026 4:26 pm
Khushi Kashyap
50 minutes ago
Share
SHARE

Jalandhar Drug Bust: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सीआईए (CIA) टीम ने कोट कलां चौक के पास घेराबंदी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह, निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है।

Contents
  • कैसे हत्थे चढ़े आरोपी?
  • कार में आए थे तस्कर, 2 अन्य नामजद
  • एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज
Drug
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह

कैसे हत्थे चढ़े आरोपी?

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर शहर में हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी देने आ रहे हैं:

  • पटवारी ढाबे के पास ट्रैप: सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोट कलां चौक के पास स्थित पटवारी ढाबे के नजदीक जाल बिछाया और दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।

  • बरामदगी का ब्योरा:

    • दिलप्रीत सिंह: 2.5 किलो हेरोइन और ₹80,000 की ड्रग मनी Drug  Money।

    • कमलदीप सिंह: 2.5 किलो हेरोइन और ₹70,000 की ड्रग मनी।

कार में आए थे तस्कर, 2 अन्य नामजद

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी नशे की सप्लाई कर चुके हैं और इस बार दूसरी बड़ी खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। आरोपी अपनी कार को घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पार्क करके आए थे। पुलिस ने कार और उसके चालक को भी ट्रैक कर लिया है।

मामले की जांच के दौरान दो अन्य मुख्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें मुकदमे में नामजद किया गया है। वे फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज

थाना कैंट में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सप्लायरों का पर्दाफाश किया जा सके।

ਅੱਖਾਂ ਦਾਨ ਕਰਕੇ ਕਿਸੇ ਦੀ ਹਨ੍ਹੇਰੀ ਜਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਰੌਸ਼ਨ : ਡਾ. ਰਾਜੇਸ਼ ਗਰਗ
80ਵੇਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਨੇ ਲਹਿਰਾਇਆ ਤਿਰੰਗਾ
ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕੋਲੇ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਗੰਭੀਰ ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ; ਥਰਮਲ ਪਲਾਂਟਾਂ ਦੇ ਯੂਨਿਟ ਠੱਪ
जिमखाना क्लब चुनाव में Executive Member पद के प्रत्याशी एडवोकेट तरनजोत सिंह सिडाना को मिला भरपूर समर्थन, जीत हुई तय
ਵੰਡ ਦਾ ਦਰਦ ਪੰਜਾਬੀ ਕਦੇ ਨਹੀਂ ਭੁੱਲ ਸਕਦੇ : ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ
TAGGED:Jalandhar Crime News HindiJalandhar Drug BustPunjab NDPS Case JalandharPunjab News HindiPunjab Police Heroin SeizedSatinder Singh CP Jalandhar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Jalandhar News: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन; तड़के 5:30 बजे छापा मारकर 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज
Next Article शिरोमणि अकाली दल SAD के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद वरिंदर सिंह बाजवा का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन; तड़के 5:30 बजे छापा मारकर 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज
Jalandhar Breaking
Gurdaspur School Controversy: प्राइवेट स्कूल पर 5वीं के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप
Breaking Punjab
“क्या हम एक फ़ोटो ले सकते हैं?”— BRICS Summit के दौरान पीएम मोदी का ‘फ़ैन मोमेंट’ वायरल
India
ASI जसवंत सिंह के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में भी खुद बाइक चलाकर थाने पहुंचे
Politics Breaking Crime Punjab
Halwara Airport से फिर रद्द हुई फ्लाइट; 6 दिन में तीसरी बार उड़ान कैंसिल
Punjab Breaking Politics
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?