By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Breaking News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक बूटा मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > Breaking > Breaking News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक बूटा मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त
BreakingPunjab

Breaking News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक बूटा मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त

Khushi Kashyap
Last updated: October 6, 2026 4:50 pm
Khushi Kashyap
1 hour ago
Share
SHARE

Breaking News: (मेजर टाइम्स) जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सुच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) डिपो के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पंजाब के जाने-माने सूफी गायक बूटा मोहम्मद (Buta Mohammad) की कार को एक तेज रफ्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार और ट्राला दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में परिवार संग सवार गायक बूटा मोहम्मद और उनके परिजन बाल-बाल बच गए और सभी सुरक्षित हैं।

Contents
  • थाना रामामंडी पुलिस ने संभाला मोर्चा
  • जानिए कौन हैं पंजाबी सूफी गायक बूटा मोहम्मद

कपूरथला जिले के फगवाड़ा के रहने वाले प्रसिद्ध गायक के हादसे का शिकार होने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

थाना रामामंडी पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद गायक के पक्ष और ट्राला चालक के बीच सड़क पर ही तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे हाईवे पर हंगामा और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही थाना रामामंडी से सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड करवाकर नेशनल हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारू कराया।

 पुलिस अधिकारियों ने मौके पर हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को शांत करवाया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति (Compromise) बन गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

जानिए कौन हैं पंजाबी सूफी गायक बूटा मोहम्मद

 फगवाड़ा निवासी बूटा मोहम्मद पंजाब के जाने-माने सूफी व लोक गायक हैं। वे संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता स्वर्गीय सरदार मोहम्मद भी पंजाब के मशहूर गायक व संगीतकार रहे हैं।

बूटा मोहम्मद ने अपने पिता और चाचा के मार्गदर्शन में शास्त्रीय व सूफी संगीत की तालीम हासिल की और वर्ष 1996 से अपने पेशेवर गायन करियर की शुरुआत की।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके गाए सुपरहिट गीतों में ‘झंझरां’, ‘दिल्लगी’, ‘बोटलां च पानी’ और ‘गाबरू दे मोड्या’ मुख्य रूप से शामिल हैं।

Power Cut: जालंधर के कई इलाकों में आज 3 घंटे का पावर कट; देयोल नगर समेत 6 कॉलोनियों में 10 से 1 बजे तक बंद रहेगी बिजली
ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਵਿਰੁੱਧ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ; ਭੰਡਾਰੀ ਪੁਲ ‘ਤੇ ਚੱਕਾ ਜਾਮ
मोहाली होटल में दो बहनों से मारपीट का आरोप, CCTV वायरल होने के बाद चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
पंजाब में सरकार और कर्मचारियों के बीच आर-पार की जंग: क्लेरिकल स्टाफ सामूहिक छुट्टी पर
Jalandhar Business News: सराफा बाजार में GST विभाग का बड़ा एक्शन; ज्वैलर्स की दुकान पर रेड
TAGGED:Buta Mohammad Phagwara Singer Car CrashJalandhar Amritsar National Highway AccidentPunjab News TodayPunjabi Singer Buta Mohammad Accident JalandharRama Mandi Police Station Jalandhar News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Breaking News: कॉलेज से लौटकर 22 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
Next Article Raid: जमीन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन; TDI ग्रुप के चेयरमैन रविंदर तनेजा के ठिकानों पर रेड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: कॉलेज से लौटकर 22 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
Breaking Crime Punjab
Jalandhar के 3 नामी होटलों में एक्साइज विभाग की RAID; ग्रेवाल हॉस्पिटैलिटी, मोचा और मैरीटन होटेलरी में बिना होलोग्राम वाली शराब बरामद
Breaking Jalandhar
Punjab में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का ‘जवाब मांग रैली’ प्रदर्शन; 1-2 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान
Breaking Politics Punjab
DA बकाए मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार; चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा को अवमानना का नोटिस
Breaking India Jalandhar
INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’; राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 19 विपक्षी दलों के नेता सड़क पर उतरे, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Breaking India Politics
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?