By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: पंजाबी इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने शूटर को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Punjab > पंजाबी इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने शूटर को किया गिरफ्तार
PunjabBreakingCrimePolitics

पंजाबी इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने शूटर को किया गिरफ्तार

Khushi Kashyap
Last updated: October 8, 2026 1:59 pm
Khushi Kashyap
2 hours ago
Share
SHARE

Mad Sandhu Murder Case (मेजर टाइम्स): बहुचर्चित पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू (Mad Sandhu) हत्याकांड मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस के साथ चलाए गए एक साझा व विशेष अभियान के तहत मुख्य आरोपी और शूटर परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, परमिंदर काका वही शूटर है जिसने मैड संधू पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध फायरिंग की थी।

Contents
  • अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग से संबंध
  • जानिए कैसे हुई थी मैड संधू की हत्या?
  •  निहंग की चेतावनी से लेकर के.एस. माखन संग टकराव

अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग से संबंध

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परमिंदर काका पंजाब से फरार होकर गुजरात पहुंच गया था, जहां वह नाम बदलकर अलग-अलग होटलों में फरारी काट रहा था। सटीक इनपुट मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर उसे धर दबोचा।

प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी का संबंध विदेश में बैठे गोल्डी ढिल्लों गैंग (Goldy Dhillon Gang) से है। पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, हथियारों की सप्लाई और इस वारदात के पीछे काम कर रहे फंडिंग नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।

जानिए कैसे हुई थी मैड संधू की हत्या?

चश्मदीदों के अनुसार, मैड संधू अपनी कार वॉश स्टेशन पर छोड़कर गया था। बाद में जब वह कार वापस लेने पहुंचा, तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। एक युवक बाइक स्टार्ट रखकर खड़ा रहा, जबकि दूसरे (परमिंदर काका) ने करीब 4-5 राउंड फायरिंग कर दी।

 मैड संधू को दो गोलियां सीधे लगीं। खून से लथपथ हालत में उसके साथी उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें सड़क पर गोलियों के खोल बिखरे नजर आ रहे थे।

 निहंग की चेतावनी से लेकर के.एस. माखन संग टकराव

मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ गहरा विवाद हुआ था। निहंग पक्ष ने उसकी सोशल मीडिया रील्स, पहनावे और पुरानी वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी थी। हालांकि, मैड संधू ने सफाई जारी कर अपनी पुरानी गलतियों के लिए खेद जताया था।

 इससे पहले मैड संधू का नाम प्रसिद्ध पंजाबी गायक के.एस. माखन संग विवादों में भी आया था। एक लाइव शो और पॉडकास्ट के दौरान गायक द्वारा संधू की जीवनशैली का मजाक उड़ाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी वार-पलटवार देखने को मिली थी।

पंजाब सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा; DA में 8 फीसदी की बढ़ोतरी
LPU Update: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; LPU हिंसा और तोड़फोड़ मामले में 3 गिरफ्तार
Halwara Airport से फिर रद्द हुई फ्लाइट; 6 दिन में तीसरी बार उड़ान कैंसिल
Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल; कई थाना प्रभारियों के तबादले
Sudan Gold Mine Collapse: सूडान में सोने की खदान ढहने से 11 खनिकों की मौत, 30 घायल
TAGGED:Ahmedabad Crime Branch Mad Sandhu Shooter ArrestedGoldy Dhillon Gang Mad Sandhu MurderMad Sandhu Murder Case Parminder Kaka ArrestPunjab Crime News Mad SandhuPunjab News Today
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Jalandhar Update: जालंधर के दुसांझ कलां में दिलजीत दोसांझ के गांव में खालिस्तानी नारे
Next Article Jalandhar Update: विवादों में घिरे जालंधर के ‘Maroton Hotel’ के मालिक गौतम कुकरेजा पर RSS का बड़ा एक्शन; महानगर सह संपर्क प्रमुख पद से हटाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar Update: जालंधर के दुसांझ कलां में दिलजीत दोसांझ के गांव में खालिस्तानी नारे
Breaking Jalandhar Punjab
Nana Patekar Passed Away: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन
Breaking India
LPU हिंसा मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई; मान सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट
Punjab Breaking Jalandhar
Breaking: Mayor Vaneet Dhir ने दी विकास कार्यों की सौगात; हाई मास्ट लाइटों का किया उद्घाटन
Jalandhar Breaking Punjab
Jalandhar Update:  नशे में धुत्त ASI ने रिकवरी वैन से मारी कई गाड़ियों को टक्कर;  सस्पेंड
Breaking Jalandhar Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?