हाईवे के किनारे मिला युवक का शव

पंजाब ( major tiems ) भवानीगढ़ के पास गांव चन्नो और कालाझाड़ के बीच से गुजरती ड्रेन के निकट हाईवे किनारे एक युवक का शुक्रवार शाम शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शुरुआती पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार सवार अज्ञात व्यक्ति युवक की हत्या करने के बाद उसका शव यहां फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना भवानीगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
इस संबंधी थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कालाझाड़ ड्रेन के पास हाईवे किनारे कार सवार अज्ञात व्यक्ति एक युवक का शव फेंककर फरार हो गए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान 25 वर्षीय नवाब खान पुत्र स्वर्गीय दर्शन खान निवासी गांव डकाला जिला पटियाला के रूप में हुई।
