गढ़ा इलाके के 2 घरों में 3 घंटे तक जांच
जालंधर ( Major tiems )
जालंधर में NIA की रेड, गढ़ा इलाके के 2 घरों में 3 घंटे तक जांच, विधानसभा चुनाव से पहले अब NIA की इंट्री, मचा हड़कंप
जालंधर के गढ़ा स्थित न्यू हरदयाल नगर में NIA की टीम ने दो घरों में जांच की। 2021 के टिफिन बम और ग्रेनेड मामले से जुड़े केस में नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, टीम करीब तीन घंटे तक इलाके में रही और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए।
हालांकि, बरामद दस्तावेजों की प्रकृति और उनसे जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थाना नंबर-7 की पुलिस के अनुसार, NIA की टीम इलाके के दो घरों में पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि मामला केंद्रीय जांच एजेंसी से संबंधित होने के कारण इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई।
ACP रैंक के एक अधिकारी के मुताबिक, टीम पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे से जुड़े मामले में नोटिस देने आई थी। आपको बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इससे पहले सीबीआई और ईडी लगातार छापेमारी कर रही है। अब एनआईए की इंट्री हो गई है।
