लुधियाना ( Major Times) ढोलेवाल इलाके में बुधवार देर रात पूर्व कांग्रेसी नेता जगजोत सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। मैगी प्वाइंट रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे जगजोत पर इनोवा सवार सात से आठ हमलावरों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
आरोप है कि हमलावरों ने कार में घुसने के बाद भी गोलियां चलाईं। इसके बाद दातर से सिर पर वार किए और पिस्तौल के बट से हमला कर दिए।
वारदात के समय जगजोत की मां मनजीत कौर और साढ़े तीन साल का बेटा भी कार में मौजूद थे। घायल अवस्था में जगजोत खुद कार चलाकर सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हमले के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश को कारण बताया है।
