( Major Times) राजधानी काहिरा में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई , हादसा उस समय हुआ जब ईंधन से भरा एक टैंकर काहिरा रिंग रोड पर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने आसपास से गुजर रही कारों और बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 25 से अधिक वाहन जलकर राख हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों और आसमान में उठते काले धुएं के गुबार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कई शहरों की पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राहत एवं बचाव कार्य के लिए 39 एंबुलेंस तैनात की गईं। घायलों को जायेद स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल, इमबाबा जनरल हॉस्पिटल और वार्राक सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
