जालंधर 2 पिकअप वाहनों को टिप्पर में मारी टक्कर,
हाईवे पर लगा लंबा जाम
जालंधर ( Major Times ) रामा मंडी फ्लाईओवर पर आज सुबह करीब 6 बजे पिकअप और टिप्पर की टक्कर हो गई। वहीं घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार पुल पर तकनीकी खराबी के कारण सरिये से लदे खड़े ट्रक के चलते पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने 2 पिकअप गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप चालक के अनुसार घटना में 2.5 लाख का सोफा खराब हो गया, वहीं घटना में चालक घायल हो गया।
हादसे में घायल हुए चालक सुमन ने बताया कि वह गुरदासपुर की ओर जा रहे थे।
