( Major Times ) शहर में शुक्रवार को शाम सात बजते ही ही सायरन बजने शुरू हो जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह सिविल डिफेंस और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने मॉक ड्रिल होगी।
सबसे पहले दो मिनट तक हाई-लो पिच का सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद 20 मिनट तक 35 निर्धारित स्थानों पर एयर रेड वाॅर्निंग सायरन बजेंगे। इस दौरान विभिन्न विभाग और एजेंसियां अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार काम करेंगी।
