
4 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट, करवाचौथ पर बादलों के पीछे छिप सकता है चाँद
चंडीगढ़ ( Major Times ) राज्य में आज 12 जिलों में ओरेंज व यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते पंजाब में अधिकतर जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कर्वाचौथ पर सुहागिनों को चंद्रमा के दर्शन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर व 28 और 31 अक्टूबर को छुट पुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
