फरीदकोट में खूनी वारदात: दाना मंडी में मामूली विवाद में युवक की हत्या
फरीदकोट ( major times) फरीदकोट के गांव किला नौं की दाना मंडी में गुरुवार देर शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार यादविंदर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल यादविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना फरीदकोट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
