By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: पहली बार गोरिया कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, नशे के दानव का पुतला फूंककर दिया बड़ा संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > पहली बार गोरिया कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, नशे के दानव का पुतला फूंककर दिया बड़ा संदेश
Breaking

पहली बार गोरिया कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, नशे के दानव का पुतला फूंककर दिया बड़ा संदेश

Major Times Desk
Last updated: October 23, 2026 5:54 pm
Major Times Desk
17 seconds ago
Share
SHARE

जालंधर में पहली बार गोरिया कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, नशे के दानव का पुतला फूंककर दिया बड़ा संदेश

 

भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों और अमृतसरी आतिशबाजी ने मोहा लोगों का मन, हजारों की संख्या में उमड़ी संगत

 

जालंधर ( major times) जालंधर/एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल रजि. पंजाब के चेयरमैन सुभाष गोरिया की अगुवाई में गोरिया कॉम्प्लेक्स, गीता कॉलोनी, कांशी नगर रोड में पहली बार दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अमृतसरी आतिशबाजी और भव्य रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर मां कालिका धाम मंदिर के मुख्य संचालक इंद्रदेव बबलू पंडित ने विधि-विधान के अनुसार रावण के पुतले को अग्नि भेंट की।

 

महोत्सव की खास बात रही नशे के दानव का पुतला दहन, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

 

इससे पहले दोपहर 3 बजे वैष्णो धाम मंदिर, ग्रीन एवेन्यू से एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब और जय श्री राम महावीर क्लब की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। समाजसेवी तजिंदर कौर ने रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जबकि चेयरमैन सुभाष गोरिया ने नारियल फोड़कर इसे रवाना किया। शोभायात्रा काला संघा रोड, घास मंडी, चोपड़ा कॉलोनी, गुरु नानक नगर और कांशी नगर से होती हुई गोरिया कॉम्प्लेक्स पहुंची। आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष शीतल अंगुराल, सूफी संत समाज वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन देवराज पप्पू साईं, आप युवा नेता अतुल भगत, एसीपी आतिश भाटिया, थाना भार्गव कैंप प्रभारी संजीव सूरी, एसएचओ सतपाल, पंजाबी कॉमेडियन संदीप पटिला, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर विरेन लुबाना, पार्षद नवदीप शालू, पार्षद राज कुमार राजू, आप जिला प्रमुख शोभा भगत, अरुण संदल, राजीव भगत, पंडित अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर पंजाब उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, चेयरमैन मेजर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष बराड़, महासचिव के.एन. भट्टी, सचिव राजेश शर्मा, जिला चेयरमैन भूषण भगत, जिला अध्यक्ष शुभम भगत, जिला शहरी अध्यक्ष फहीम अहमद, पंजाब मीडिया प्रभारी हर्षित गोरिया, पंजाब महिला चेयरपर्सन परवीन गोरिया सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और जय श्री राम महावीर क्लब के सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया।

Jalandhar: हरा-भरा और स्वच्छ जालंधर बनाने में जनभागीदारी जरूरी: वनीत धीर
सत्यम अस्पताल में इलाज के दौरान 7 वर्षीय मासूम की मौत, अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप
परगट सिंह पर लगे इस गंभीर आरोप ने गरमाया माहौल 
पंजाबी इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने शूटर को किया गिरफ्तार
Strike: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में रहेगी तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article दीवाली पर नहीं ख़रीद पाएंगे पटाखे,पढ़ें अदालत का आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर के शाहकोट-नकोदर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
Breaking
झोटा हत्याकांडः पत्नी बोलीं जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब नहीं करेंगे संस्कार, परिवार से CBI की पूछताछ 
Breaking
चंडीगढ़ में मर्डर : नाबालिग की हत्या
Breaking
ज्यादा पैसे मरीजों से वसूलने वाले अस्पतालों पर
Breaking
भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए।
Breaking
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?