जालंधर ( Major Times) जालंधर के बूटा मंडी इलाके में छुरी मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे रोहनप्रीत के मुताबिक, वह शुक्रवार रात अपने पिता सतपाल के साथ एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उन्होंने यू-टर्न लिया, तभी आरोपी अजय ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। रोहनप्रीत ने बताया कि उसने शोर भी मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए जाने के कारण पिता सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। “परिवार के अनुसार, मृतक की अजय के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।
