जालंधर ( Major Times) जालंधर में फिल्लौर-अट्टी रोड पर देर रात चलती कार में आग लग गई। आग लगने से पहले कार से धुआं उठने लगा, जिसके चलते अंदर बैठा एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया।
पास में पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बेहोश व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने दोनों कार सवारों को बचा लिया था।
