By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: ‘Aap’ पार्षद मनमोहन सिंह राजू और बेटों पर लगा करोड़ों की जमीन में धोखाधड़ी का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Breaking > ‘Aap’ पार्षद मनमोहन सिंह राजू और बेटों पर लगा करोड़ों की जमीन में धोखाधड़ी का आरोप
BreakingJalandharPunjab

‘Aap’ पार्षद मनमोहन सिंह राजू और बेटों पर लगा करोड़ों की जमीन में धोखाधड़ी का आरोप

Khushi Kashyap
Last updated: September 26, 2026 5:22 pm
Khushi Kashyap
46 minutes ago
Share
SHARE

जालंधर (मेजर टाइम्स)। जालंधर से आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उनके दो बेटों पर एनआरआई (NRI) की मौत के बाद निरस्त हो चुकी पावर ऑफ अटॉर्नी का गलत इस्तेमाल कर जमीनों की अवैध रजिस्ट्री कराने और धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ जायसवाल ने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर (DC) जालंधर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को पंजाब प्रेस क्लब में होई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीनानाथ जायसवाल उक्त मांगें रखी।

मृतक एनआरआई की पावर ऑफ अटॉर्नी से 11 रजिस्ट्री कराने का आरोप

कांग्रेस नेता द्वारा उपायुक्त कार्यालय में सौंपी गई शिकायत के अनुसार मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

अमेरिका निवासी एनआरआई से जुड़ा मामला: गांव लद्देवाली (तहसील व जिला जालंधर) स्थित लगभग 40 मरला जमीन के संबंध में अमेरिका (USA) निवासी दलमिंदर सिंह मिन्हास द्वारा सुमित सिंह के नाम पर एक ‘जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी’ (GPA) की गई थी।

सेल डीड से पहले हुई अटॉर्नी देने वाले की मौत: शिकायतकर्ता का दावा है कि पावर ऑफ अटॉर्नी देने वाले एनआरआई दलमिंदर सिंह की 30 अगस्त 2026 को मृत्यु हो गई थी, जिसकी जानकारी उनके परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर भी साझा की गई थी।

मृत्यु के बाद की गईं 11 रजिस्ट्रियां: आरोप है कि अटॉर्नी देने वाले की मौत के बावजूद सुमित सिंह, पार्षद मनमोहन सिंह राजू और जसमीत सिंह ने जानबूझकर सितंबर 2026 के दौरान विभिन्न तिथियों में कुल 11 सेल डीड निष्पादित कराईं। कानून के मुताबिक पावर ऑफ अटॉर्नी देने वाले व्यक्ति की मृत्यु होते ही अटॉर्नी स्वतः रद्द हो जाती है।

कानून की नजर में फर्जी हैं डीड: शिकायतकर्ता दीना नाथ जयसवाल का कहना है कि कानूनन मृत व्यक्ति के नाम पर निरस्त हो चुकी अटॉर्नी के आधार पर की गई सभी 11 सेल डीड पूरी तरह से अवैध है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पार्षद के दूसरे बेटे जसमीत सिंह उक्त अवैध सेल डीड में गवाह के तौर पर शामिल हुए हैं, जिससे यह साफ होता है कि पूरी जालसाजी सोची-समझी साजिश के तहत की गई।

सरकारी खजाने का गबन: कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की और सरकारी खजाने तथा आम लोगों को वित्तीय नुकसान पहुंचाया।

निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग

जालंधर सेंट्रल क्षेत्र से कांग्रेसी नेता दीना नाथ जयसवाल ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता और भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा कानून का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल इस मामले में आम आदमी पार्टी के पार्षद मनमोहन सिंह राजू या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਈ.ਵੀ.ਐਮ. ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਦਾ ਤਿਮਾਹੀ ਨਿਰੀਖਣ
Fortis Hospital Jalandhar ने हासिल की बड़ी उपलब्धि; 111 गंभीर Heart Attack रोगियों की बचाई जान
Jalandhar Crime News: जालंधर में गोवंश की अवैध तस्करी का पर्दाफाश; बजरंग दल ने पकड़ीं दो गाड़ियां
Minor Birth Case: रेस्ट रूम में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
ਖੇਡਦੇ-ਖੇਡਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਬਾਲਟੀ ’ਚ ਡਿੱਗਿਆ ਮਾਸੂਮ; ਮੌਤ
TAGGED:AAP Councillor Manmohan Singh RajuDina Nath Jaiswal Congress JalandharJalandhar Deputy Commissioner ComplaintJalandhar Land Fraud NewsJalandhar Politics NewsPunjab Governance News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Chitkara University में 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह पर छात्रों का भारी हंगामा; कैंपस में तोड़फोड़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, आरोपी नशे में गिरफ्तार
Jalandhar Breaking Crime
Jalandhar Crime: बाइक टक्कर के मामूली विवाद में दातर से जानलेवा हमला
Jalandhar Breaking Crime
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਸ਼੍ਰੀ ਸਿੱਧ ਬਾਬਾ ਸੋਢਲ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ
Punjab
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਕੈਫੇ, ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ, ਕਲੱਬਾਂ ਸਮੇਤ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਹੋਰ ਅਦਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ‘ਅਸਲਾ ਮੁਕਤ ਜ਼ੋਨ’ ਵਜੋਂ ਐਲਾਨਣ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਸਬੰਧੀ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ
Jalandhar
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਪਾਸਪੋਰਟ ਏਜੰਟ ਨੂੰ 20,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ
Politics
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?