पंजाब ( Major Times) पंजाब नशा बरामदगी के मामले में खन्ना पुलिस उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब नेता महंत कश्मीर गिरी के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने आई। इस रिकॉर्डिंग में पुलिस का एक ए एस आइ कथित तौर पर बेड के गद्दे के नीचे कुछ रखते हुए नजर आ रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने बाद में इसी जगह से 30 ग्राम हेरोइन मिलने का दावा कर महंत को गिरफ्तार किया था।
