By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: सरकार ने एक बार फिर सीनियर आईएएस ऑफ‍िसरों का किया तबादला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > सरकार ने एक बार फिर सीनियर आईएएस ऑफ‍िसरों का किया तबादला
BreakingIndia

सरकार ने एक बार फिर सीनियर आईएएस ऑफ‍िसरों का किया तबादला

Major Times Desk
Last updated: August 28, 2026 11:12 am
Major Times Desk
2 months ago
Share
SHARE

सरकार ने एक बार फिर सीनियर आईएएस ऑफ‍िसरों का तबादला किया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसकी अध‍िसूचना जारी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में सरकार ने 6 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। कुल 6 आईएएस को नई जिम्‍मेदारी दी गई है। इसके तहत नवादा एवं कैमूर की उप विकास आयुक्‍त को भी बदल दिया गया है।

पशुपालन विभाग के निदेशक 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्‍ज्‍वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।
श्रीकांत शास्‍त्री बने पशुपालन निदेशक

वहीं पदस्‍थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्रीकांत शास्‍त्री को पशुपालन निदेशक की जिम्‍मेदारी दी गई है। इससे पूर्व वे बेगूसराय डीएम के पद पर थे। वहां से पिछले सप्‍ताह की उनका तबादला किया गया था।

सिवान के जिलाध‍िकारी रहे 2017 बैच के आईएएस अध‍िकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

पदस्‍थापन का इंतजार कर रहे 2018 बैच के IAS ऑफ‍िसर न‍िति‍न कुमार सिंह अब माध्‍यम‍िक श‍िक्षा के निदेशक बनाए गए हैं।
नवादा और कैमूर की डीडीसी भी बदलीं

2021 बैच की आईएएस और वर्तमान में नवादा की डीडीसी नील‍िमा साहू अब स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की संयुक्‍त सचिव की जिम्‍मेदारी संभालेंगी।

कैमूर की डीडीसी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्‍या शक्‍त‍ि उत्‍पाद एवं मद्य निषेध विभाग की आयुक्‍त बनाई गई हैं। वे पटना में भी अहम जिम्‍मेदारी संभाल चुकी हैं।

अगस्‍त में बड़ी संख्‍या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है। इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों काे भी नई पोस्‍ट‍िंग दी गई है।

1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे ये 4 बड़े नियम; एलपीजी सब्सिडी, एफडी ब्याज दरों और..
पुलिस ने 68 किलो से ज्यादा ज़ब्त नशीले पदार्थ किए नष्ट
Breaking: युवक ने निगला जहरीला पदार्थ; 7 महीने पहले हुई थी शादी, सास से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’; राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 19 विपक्षी दलों के नेता सड़क पर उतरे, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
LPU में हालात बेकाबू, पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने किया भारी पथराव; मीडिया व पुलिस गाड़ियां तोड़ीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने पंजाब में 37 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर डाला सकारात्मक असर
Next Article पंजाब में Ex CM चन्नी की सक्रियता से कांग्रेस में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, अलग रैलियों ने बढ़ाई चर्चा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
Breaking
जालंधर के मैकेनिकल इंजीनियर का शव, बहन ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर कर रही जांच
Breaking
लुधियाना में मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर हत्या
Breaking
21 साल से फरार भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
Breaking
मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की जेब में फटा मोबाइल, व्यक्ति की मौत 
Breaking
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?