जालंधर ( Major times) जालंधर वेस्ट के थाना बस्ती बाबा खेल के अधीन आते दिलबाग नगर के पास सोमवार दोपहर को घर से पैदल गौशाला जा रही बुजुर्ग महिला को रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवारों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके बाद महिला बेसुध हो गई| उसके बाद महिला के हाथ से सोने का कंगन उतार कर लुटेरे फरार हो गए। थाना बस्ती बाबा खेल के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, मौके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है| थाना प्रभारी ने कहा, आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल सवार एक युवक साधु के वेश में दिखाई दे रहा है|
