By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Girls Rescue Oman: ओमान में फंसीं पंजाब की 2 बेटियां सुरक्षित वतन लौटीं; संत सीचेवाल के प्रयासों से मिली रिहाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > India > Girls Rescue Oman: ओमान में फंसीं पंजाब की 2 बेटियां सुरक्षित वतन लौटीं; संत सीचेवाल के प्रयासों से मिली रिहाई
IndiaBreakingCrimePunjab

Girls Rescue Oman: ओमान में फंसीं पंजाब की 2 बेटियां सुरक्षित वतन लौटीं; संत सीचेवाल के प्रयासों से मिली रिहाई

Khushi Kashyap
Last updated: October 3, 2026 5:33 pm
Khushi Kashyap
3 days ago
Share
SHARE

Punjab (मेजर टाइम्स)। Girls Rescue Oman: खाड़ी देश ओमान (मस्कट) में बेहतर भविष्य और नौकरी के नाम पर मानव तस्करी (Human Trafficking) व शोषण का शिकार हुईं पंजाब की दो युवतियां राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल के निजी प्रयासों के बाद आखिरकार सुरक्षित अपने घर लौट आई हैं। सुरक्षित वापसी के बाद पीड़िता जालंधर और कपूरथला स्थित अपने परिजनों के साथ सुल्तानपुर लोधी की निर्मल कुटिया पहुंचीं और संत सीचेवाल का धन्यवाद किया। वतन लौटीं लड़कियों ने खुलासा किया है कि मस्कट में अभी भी भारत की लगभग 130 से अधिक लड़कियां फंसी हुई हैं, जो भारी प्रताड़ना झेल रही हैं।

Contents
    • यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, संगठन में भारी फेरबदल की तैयारी
  • मारपीट और पासपोर्ट जब्त करने का आरोप
  • मकान-मोटरसाइकिल गिरवी रखकर जुटाए पैसे
  • संत बलबीर सिंह सीचेवाल की चिंता

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, संगठन में भारी फेरबदल की तैयारी

मारपीट और पासपोर्ट जब्त करने का आरोप

दोनों युवतियों ने अपने साथ हुई आपबीती और आप्रवासन धोखाधड़ी (Immigration Fraud) का खुलासा किया:

 पीड़िता को मार्च में ‘मरीयम’ नाम की महिला एजेंट ने ब्यूटी पार्लर में 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का झांसा देकर मस्कट भेजा था। वहां पहुंचते ही उससे अनैतिक काम करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां दी गईं तथा उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया।

 कपूरथला निवासी पीड़िता को उसके गांव की ही ‘अंजू’ नामक युवती घरेलू काम दिलाने के नाम पर ओमान ले गई थी। वहां तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसका इलाज नहीं कराया गया और भारत भेजने के नाम पर परिजनों से एक लाख रुपये ऐंठे गए।

मकान-मोटरसाइकिल गिरवी रखकर जुटाए पैसे

आरोपी एजेंटों की लगातार पैसों की मांग के कारण जालंधर की लड़की के परिवार को अपनी मोटरसाइकिल बेचनी पड़ी, जबकि कपूरथला के परिवार ने अपना मकान गिरवी रखकर 1 लाख रुपये एजेंटों को दिए। इसके बाद भी जब पैसों की मांग नहीं थमी, तो परिजनों ने संत सीचेवाल से मदद मांगी।

संत सीचेवाल द्वारा विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास (Muscat Indian Embassy) से संपर्क साधे जाने के बाद जालंधर की युवती 7 सितंबर को और कपूरथला की युवती 23 अगस्त को सुरक्षित भारत पहुंचीं। दोनों पीड़ित परिवारों ने संबंधित पुलिस स्टेशनों में आरोपी एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

संत बलबीर सिंह सीचेवाल की चिंता

 वतन लौटीं लड़कियों ने बताया कि मस्कट के विभिन्न केंद्रों और घरों में भारत की 130 से अधिक युवतियां फंसी हुई हैं।

राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि रोजगार के नाम पर धोखे से बेटियों को खाड़ी देशों में बेचना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से अब तक अरब/खाड़ी देशों से करीब 190 पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर भारत वापस लाया जा चुका है। उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

LPU में हालात बेकाबू, पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने किया भारी पथराव; मीडिया व पुलिस गाड़ियां तोड़ीं
विदेश से लौट रहा पंजाब का युवक 4 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Punjab Politics: CM मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंकने की घटना पर बोले परगट सिंह
Punjab; अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, छात्रा व कंडक्टर समेत 3 की मौत
LPU यूनिमॉल से ₹14 करोड़ के 300 लैपटॉप व iPhone-17 लूटे, ट्रॉली में भरकर आए थे 200 बाहरी युवक
TAGGED:Fake Travel Agents Punjab CrimeJalandhar Kapurthala Girls Rescue OmanOman Muscat Trafficking Rescue PunjabPunjab NRI Sabha Overseas News TodaySant Balbir Singh Seechewal Sultanpur Lodhi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Woman Rape Case: युवती से शादी का झांसा देकर रेप ; आरोपी समीर को किया गिरफ्तार
Next Article Punjab Congress: जालंधर कांग्रेस भवन में बांटी गई मिठाइयां; नेताओं ने परगट सिंह को बताया ‘पंजाब कांग्रेस का नया कप्तान’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Raid: जमीन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन; TDI ग्रुप के चेयरमैन रविंदर तनेजा के ठिकानों पर रेड
Breaking India
Breaking News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक बूटा मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त
Breaking Punjab
Breaking News: कॉलेज से लौटकर 22 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
Breaking Crime Punjab
Jalandhar के 3 नामी होटलों में एक्साइज विभाग की RAID; ग्रेवाल हॉस्पिटैलिटी, मोचा और मैरीटन होटेलरी में बिना होलोग्राम वाली शराब बरामद
Breaking Jalandhar
Punjab में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का ‘जवाब मांग रैली’ प्रदर्शन; 1-2 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान
Breaking Politics Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?