लंबी रेड लाइट से मिलेगा छुटकारा
चंडीगढ़ ( Major Times ) लंबी लाल बत्ती और ट्रैफिक जाम से परेशान वाहन चालकों को जल्द राहत मिल सकती है। परमानेंट लोक अदालत ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि चौराहों पर लाल बत्ती का टाइमिंग 90 सेकेंड से ज्यादा न हो। खासकर ऐसे रोड पर जहां ट्रैफिक फ्लो काफी ज्यादा रहता है।
