By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Jalandhar > कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Jalandhar

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Varesh Neelkanth
Last updated: August 26, 2026 4:39 pm
Varesh Neelkanth
2 weeks ago
Share
SHARE

अब 4017 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

कहा, पंजाब सरकार किसानों की भलाई और राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कर रही है काम

 

Contents
  • अब 4017 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
  • कहा, पंजाब सरकार किसानों की भलाई और राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कर रही है काम

नकोदर (जालंधर),

पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा क्षेत्र नकोदर में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए सिंचाई संबंधी कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों की भलाई और राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने क्षेत्र विधायक इंदरजीत कौर मान की उपस्थिति में गांव मवई में इन कार्यों का उद्घाटन करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र नकोदर में बिस्त-दोआब नहर प्रणाली के अंतर्गत 3.76 करोड़ रुपये की लागत से 18.01 किलोमीटर लंबाई वाले पक्के खाले और 1.74 करोड़ रुपये की लागत से 11.45 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन का काम पूरा किया गया है।

श्री गोयल ने बताया कि 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पक्के खाले और भूमिगत पाइपलाइन से अब करीब 4017 एकड़ भूमि को पानी मिलेगा, जो पहले 1265 एकड़ भूमि को मिलता था।

उन्होंने कहा कि भूमिगत जल को बचाना और खेतों तक नहर का पानी पहुंचाना मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जहां टेलों पर नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है, वहीं भूजल को रिचार्ज करने के प्रयासों के तहत 2 लाख 30 हजार लीटर पानी रिचार्ज किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब में 1117 माइनरों और रजवाहों में आज 39 हजार क्यूसिक पानी बह रहा है, जो रिकॉर्ड वृद्धि है और किसानों के खेतों में टेलों तक नहर का पानी पहुंचना संभव हुआ है।

श्री गोयल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब को सिंचाई के लिए नहर के पानी के उपयोग के मामले में आत्म-निर्भर बनाने के लिए 7500 करोड़ रुपये की बड़ी राशि खर्च की गई है, जिससे राज्य में भूजल, बिजली और अन्य कृषि संसाधनों को बचाने में मदद मिली है।

इस अवसर पर विधायक इंदरजीत कौर मान ने नकोदर को इस परियोजना के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की परेशानियों को सुनते हुए खेतों में टेलों पर पानी पहुंचाने का काम किया है।

इस मौके पर चेयरमैन जिला परिषद दर्शन सिंह टाहली के अलावा अन्य विभिन्न शख्सियतें भी मौजूद थी।

जालंधर में पंजाब कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: खड़गे की रैली स्थल के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी पर FIR का जताया विरोध
ਜੁਲੰਧਰ ਜਿਮਖਾਨਾ ਕਲੱਬ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਤਰਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿਡਾਨਾ ਨੇ ਐਗਜ਼ੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਲਈ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਦਾਅਵੇਦਾਰੀ
जिमखाना क्लब चुनाव में Executive Member पद के प्रत्याशी एडवोकेट तरनजोत सिंह सिडाना को मिला भरपूर समर्थन, जीत हुई तय
जालंधर में पूर्व AAP हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल BJP में शामिल, MLA रमन अरोड़ा के जाने की भी चर्चा
पंजाब सरकार के बहिष्कार और विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने ली पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article राखी पर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को 52.20 करोड़ रुपये की सम्मान राशि
Next Article बाबा बकाला साहिब में रक्षाबंधन मेले के साथ सियासी रंग भी गहराया, अलग-अलग दल करेंगे राजनीतिक सम्मेलन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो प्लेन, गाड़ियों से टकराने के बाद लगी आग; 5 लोगों की मौत
India Breaking
पंजाब कांग्रेस प्रभारी के रूप में सचिन पायलट के सामने बड़ी चुनौती: गुटबाजी खत्म कर नेताओं को एकजुट करने की कवायद तेज
Politics Breaking Punjab
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल पंजाब प्रभारी पद से हटे; सचिन पायलट को मिली जिम्मेदारी
Breaking Politics Punjab
सुखपाल खैहरा और बिक्रम मजीठिया की बढ़ीं मुश्किलें! CM मान की पत्नी ने भेजा लीगल नोटिस, 24 घंटे में मांगें माफी
Politics Breaking Punjab
भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन में आप नेताओं की आपस में तीखी बहस, बोले- चोर के साथ फोटो नहीं कराता
Politics Jalandhar Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?