By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: बाबा बकाला साहिब में रक्षाबंधन मेले के साथ सियासी रंग भी गहराया, अलग-अलग दल करेंगे राजनीतिक सम्मेलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Politics > बाबा बकाला साहिब में रक्षाबंधन मेले के साथ सियासी रंग भी गहराया, अलग-अलग दल करेंगे राजनीतिक सम्मेलन
Politics

बाबा बकाला साहिब में रक्षाबंधन मेले के साथ सियासी रंग भी गहराया, अलग-अलग दल करेंगे राजनीतिक सम्मेलन

Varesh Neelkanth
Last updated: August 26, 2026 4:58 pm
Varesh Neelkanth
2 weeks ago
Share
SHARE

बाबा बकाला साहिब:

Contents
  • आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन
  • कांग्रेस भी दिखाएगी राजनीतिक ताकत
  • अकाली दल का सम्मेलन भी तैयार
  • पहली बार भाजपा का अलग सम्मेलन
  • अन्य अकाली धड़े भी मैदान में
  • 2027 के विधानसभा चुनावों पर भी नजर

बाबा बकाला साहिब में 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षड़ पुण्या मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवारों सहित पहुंचकर माथा टेकेंगे। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से किए जा रहे सम्मेलनों के कारण इस बार बाबा बकाला साहिब में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

मेले को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को बधाई देने वाले बोर्डों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे और प्रचार सामग्री भी दिखाई दे रही है। अलग-अलग पार्टियों की ओर से अपने सम्मेलन के लिए पंडाल भी तैयार किए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन

आम आदमी पार्टी की ओर से रईया दाना मंडी में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बाबा बकाला के विधायक दलबीर सिंह टोंग की देखरेख में होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप शामिल होगी।

कांग्रेस भी दिखाएगी राजनीतिक ताकत

कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक संतोख सिंह भलाईपुर की अगुवाई में सम्मेलन करवाया जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचकर संबोधित करेंगे।

अकाली दल का सम्मेलन भी तैयार

शिरोमणि अकाली दल की ओर से वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुवाई में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल समेत अकाली दल की वरिष्ठ लीडरशिप के पहुंचने की संभावना है।

पहली बार भाजपा का अलग सम्मेलन

इस बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी बाबा बकाला साहिब में अलग से राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश सचिव मनजीत सिंह मन्ना की अगुवाई में होने वाले सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी है।

बाबा बकाला साहिब में भाजपा की ओर से पहली बार अलग राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अन्य अकाली धड़े भी मैदान में

शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब की ओर से भी बाबा बकाला साहिब में सम्मेलन किया जा रहा है। वहीं शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल पुनरुद्धार इस बार राजनीतिक सम्मेलनों की दौड़ में शामिल नहीं है।

2027 के विधानसभा चुनावों पर भी नजर

विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से अपने सम्मेलनों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिछले कई दिनों से बैठकों का दौर जारी है। इन सम्मेलनों में जहां राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साध सकते हैं, वहीं अपनी सरकारों और पार्टियों की नीतियों एवं उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखने की कोशिश करेंगे।

आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए बाबा बकाला साहिब में होने वाले ये राजनीतिक सम्मेलन सभी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का अहम मंच माने जा रहे हैं। इस तरह धार्मिक आस्था के केंद्र बाबा बकाला साहिब में इस बार रक्षड़ पुण्या मेले के साथ सियासी माहौल भी काफी गर्म रहने की संभावना है।

जालंधर में पूर्व AAP हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल BJP में शामिल, MLA रमन अरोड़ा के जाने की भी चर्चा
पंजाब कांग्रेस प्रभारी के रूप में सचिन पायलट के सामने बड़ी चुनौती: गुटबाजी खत्म कर नेताओं को एकजुट करने की कवायद तेज
सुखपाल खैहरा और बिक्रम मजीठिया की बढ़ीं मुश्किलें! CM मान की पत्नी ने भेजा लीगल नोटिस, 24 घंटे में मांगें माफी
सनटेक सिटी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन: पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग वर्मा को 9 सितंबर का नया समन जारी
पंजाब में Ex CM चन्नी की सक्रियता से कांग्रेस में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, अलग रैलियों ने बढ़ाई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Next Article अनीश भारद्वाज और मान्या रल्हन ने जीते जिला बैडमिंटन खिताब
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में Swine Flu से पहली संदिग्ध मौत: ताजपुर निवासी बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
Breaking Jalandhar Punjab
जालंधर में पंजाब कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: खड़गे की रैली स्थल के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी पर FIR का जताया विरोध
Jalandhar Breaking Politics Punjab
पंजाब सरकार के बहिष्कार और विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने ली पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ
Breaking Jalandhar Politics Punjab
रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो प्लेन, गाड़ियों से टकराने के बाद लगी आग; 5 लोगों की मौत
India Breaking
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल पंजाब प्रभारी पद से हटे; सचिन पायलट को मिली जिम्मेदारी
Breaking Politics Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?