जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) का कुनबा और मजबूत हुआ है। क्षेत्र के प्रभारी व मेयर विनीत धीर के मार्गदर्शन तथा पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) राजबीर सिंह घुमन की मौजूदगी में बीजेपी और कांग्रेस से जुड़े कई दिग्गज नेताओं व सामाजिक हस्तियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से दोनों विपक्षी दलों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
‘आप’ का दामन थामने वाली प्रमुख हस्तियां
-
सुशील तिवारी: पिछले 13 वर्षों से RSS से जुड़े रहे हैं और ‘युवा राष्ट्रीय निर्माण वाहिनी’ के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।
-
शुभम शर्मा: वरिष्ठ बीजेपी नेता और जालंधर नॉर्थ के वार्ड नंबर 24 से पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं।
-
वरुण शर्मा: लंबे समय से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता व समर्थक।
-
रेहान खान: प्रमुख कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और यूथ कांग्रेस व NSUI में जिला स्तरीय जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
-
आशीष शर्मा: जालंधर यूथ क्लब के चेयरमैन और लंबे समय से बीजेपी समर्थक परिवार से संबद्ध।
-
मुकेश कुमार: बीजेपी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके पुराने पार्टी कार्यकर्ता।
-
नरेश कुमार एवं सुखजिंदर सिंह: जालंधर नॉर्थ के प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक रखते हैं (सुखजिंदर सिंह का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है)।

मेयर विनीत धीर और आप की नीतियों की सराहना
पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान नीत पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीतियों और जालंधर नॉर्थ में मेयर विनीत धीर द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
इस मौके पर ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और मेयर विनीत धीर ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से जालंधर नॉर्थ में ‘आप’ का जनाधार और मजबूत होगा।
