
पंजाब ( Major times ) पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं इलाके में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा गोपालसर के बाद अब राजोवन कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है।
बुधवार तड़के करीब 3 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होकर बाबा बलदेव सिंह के कमरे को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि घटना के समय बाबा बलदेव सिंह कमरे में मौजूद नहीं थे और उनकी जान बच गई।
तड़के घुसे दो नकाबपोश बदमाश
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3 बजे दो नकाबपोश व्यक्ति गुरुद्वारा मंजी साहिब परिसर में दाखिल हुए। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। परिसर में पहुंचने के बाद उन्होंने पिस्टल निकाली और बाबा बलदेव सिंह के कमरे की ओर कई गोलियां चलाईं।
