लुधियाना ( Major Times) पंजाब के लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था। सोमवार देर रात पूछताछ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राजू की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। राजू मूल रूप से फिरोजपुर के गांव नूरपुर माछीवाड़ा का रहने वाला था।
