कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का दामन
चंडीगढ़ ( major tiemes ) पंजाब की राजनीति में रविवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उनके पार्टी बदलने को पंजाब में आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर आवला का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने जलालाबाद से अपने पुराने राजनीतिक जुड़ाव और अकाली सरकारों के दौरान हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
सुखबीर बादल ने किया आवला का स्वागत
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पोस्ट में लिखा कि जलालाबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला का अकाली दल में स्वागत करते हुए उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद के लोगों ने उन्हें तीन बार क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया।
सुखबीर बादल ने अपने संदेश में अकाली सरकारों के कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। आवला के अकाली दल में शामिल होने से सीमावर्ती फिरोजपुर-फाजिल्का क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।
