सोना 17 हजार और चांदी 60 हजार रुपये तक सस्ती
पंजाब ( major times ) बाजार में बढ़ेगी रौनक! त्योहारों की रौनक के बीच सोने-चांदी के नियंत्रित दाम ज्वेलरी बाजार के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में तेजी कम रहने और हाल के महीनों में आई गिरावट से ज्वेलर्स को फेस्टिव सीजन में बेहतर कारोबार की आस है। बाजार में ग्राहकों की इंक्वायरी बढ़ने लगी है और कारोबारियों को उम्मीद है कि इसका सकारात्मक असर धनतेरस की खरीदारी पर भी दिखाई देगा।
