By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंची एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 27 अक्टूबर से 6 एशियाई टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंची एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 27 अक्टूबर से 6 एशियाई टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
Breaking

जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंची एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 27 अक्टूबर से 6 एशियाई टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

Major Times Desk
Last updated: October 26, 2026 5:50 pm
Major Times Desk
1 hour ago
Share
SHARE




 

(Major Times), जालंधर।

हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खु्शखबरी है। प्रतिष्ठित हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 सोमवार को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंच गई। पंजाब के अग-अलग हॉकी केंद्रों में सप्ताहभर चले ट्रॉफी टूर के समापन पर ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह सहित हॉकी जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

टूर्नामेंट के मुकाबले 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाएंगे। इसमें मेजबान भारत सहित जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीन की टीमें हिस्सा लेंगी।

नितिन कोहली और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

जालंधर पहुंचने पर ट्रॉफी का स्वागत नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, हॉकी ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर और बलजीत सिंह ढिल्लों तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जगदीप गिल ने किया।

ट्रॉफी के स्वागत के दौरान हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह ट्रॉफी आगामी टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब के विभिन्न शहरों में पहुंचाई गई।

मोहाली से शुरू हुआ था ट्रॉफी टूर

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का सफर 18 अक्टूबर को मोहाली के फेज-10 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम से शुरू हुआ था। एक सप्ताह के दौरान ट्रॉफी पंजाब के उन शहरों और कस्बों में पहुंची, जिनका हॉकी के खेल से गहरा जुड़ाव रहा है।

इस दौरान पूर्व और वर्तमान हॉकी खिलाड़ियों, ओलंपियनों तथा प्रशिक्षकों ने ट्रॉफी का स्वागत किया। इनमें हरचरण सिंह, हरदीप सिंह ग्रेवाल, चांद सिंह, गगन अजीत सिंह, राजपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, जुगराज सिंह, रमनदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, रूपा सैनी, बलजीत कौर, रिपुदमन सिंह और पद्मश्री हॉकी कोच बलदेव सिंह सहित कई नाम शामिल रहे। ट्रॉफी टूर के दौरान बठिंडा के जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी कोच रूपिंदर सिंह बराड़ भी साथ रहे।

छह देशों की टीमें दिखाएंगी दम

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीन शामिल हैं। टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष हॉकी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

जालंधर और मोहाली में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के लीग मैच और सेमीफाइनल जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे, जबकि फाइनल और संबंधित कार्यक्रमों के लिए मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम को निर्धारित किया गया है।

इस आयोजन से पंजाब में हॉकी को बढ़ावा मिलने और युवा खिलाड़ियों को खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

युवा पीढ़ी को हॉकी से जोड़ना है ट्रॉफी टूर का उद्देश्य

ट्रॉफी टूर का मुख्य उद्देश्य हॉकी प्रेमियों, खासकर युवा पीढ़ी, को इस खेल से जोड़ना और पंजाब की हॉकी विरासत को प्रोत्साहित करना था। पंजाब ने भारतीय हॉकी को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। ऐसे में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल है।

अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां छह एशियाई टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Punjab: कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या; खंभे से टकराई कार
लुधियाना में मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर हत्या
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਲਾਲ ਕਿਲ੍ਹੇ ਤੋਂ ਲਹਿਰਾਇਆ ਤਿਰੰਗਾ, 13ਵੀਂ ਵਾਰ ਕੀਤਾ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ
BREAKING – ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਸਾਲਾਸਰ ਤੋਂ ਸ਼ੂਟਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਟਕਰਾਅ ਖ਼ਤਮ: ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਹੜਤਾਲ ਵਾਪਸ ਲੈਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article जालंधर वेस्ट में मोटरसाइकिल सवार युवक बुजुर्ज महिला से सोने के कंगन उतार कर फरार
Next Article जालंधर में ओलंपियन सुरजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, युवा खिलाड़ियों को भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास से करेगा प्रेरित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर वेस्ट में मोटरसाइकिल सवार युवक बुजुर्ज महिला से सोने के कंगन उतार कर फरार
Breaking
जालंधर वेस्ट में मोटरसाइकिल सवार युवक बुजुर्ज महिला से सोने के कंगन उतार कर फरार
Breaking
मोगा में गैंगवार, ब्लैक स्कॉर्पियो में आए हथियारबंद हमलावरों ने 4 युवकों पर गोलियां बरसाई, दो की मौत
Breaking
घनौली में BJP की संगठनात्मक बैठक, जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
Breaking
ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਦੇ ਦੂਜੇ ਪੜਾਅ ਲਈ ਗਣਨਾਕਾਰਾਂ ਤੇ ਸੁਪਰਵਾਈਜ਼ਰਾਂ ਦੀ ਸਿਖ਼ਲਾਈ ਜਾਰੀ
Jalandhar
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?