जालंधर ( Major Times ) जालंधर शहर के रामामंडी इलाके में देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की चपेट में आने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, तब तक दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
