जालंधर। (Major Times) जालंधर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायक 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली न्याय रैली में भाग लेंगे। शुक्रवार को जालंधर स्थित कांग्रेस भवन में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली न्याय रैली के संबंध में आयोजित की गई थी। इस बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस द्वारा जालंधर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना विशेष रूप से उपस्थित थीं।
मीटिंग मेंं थे पर्यवेक्षक, विधायक, पूर्व विधायक से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक
इस बैठक में पर्यवेक्षकों ने विधायकों, पूर्व विधायकों, हल्का प्रभारियों और ब्लॉक अध्यक्षों को रैली के संबंध में निर्देश दिए। इस रैली को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पंजाब के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष और विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, राजिंदर बेरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जालंधर, विक्रमजीत सिंह चौधरी विधायक फिल्लौर, सुखविंदर सिंह कोटली विधायक आदमपुर, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी विधायक जालंधर उत्तरी, डॉ. नवजोत सिंह दहिया हलका प्रभारी नकोदर, राजिंदर सिंह पूर्व एसएसपी हल्का प्रभारी करतारपुर, बीबी सुरिंदर कौर हल्का प्रभारी जालंधर पश्चिम, चौधरी सुरिंदर सिंह पूर्व विधायक करतारपुर, मनवीर सिंह पीए टू एस. परगट सिंह, जालंधर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदरजीत सिंह चट्ठा, गुरदीप सिंह जखोपुर, महिंदर पाल सिंह टुरना, तरलोचन सिंह संघा, दविंदर सिंह लसारा, परमिंदर सिंह माली, अमरजीत कंग, मोटा सिंह, दारा सिंह, जालंधर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल टोनू, हरमीत सिंह, रशपाल जाखू, दीपक शर्मा मोना, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, प्रभदयाल भगत, जितिंदर जॉनी मौजूद थे।
